ए.आई.जी. गुरमीत सिंह चौहान, इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह बराड़ और 2 अन्य पुलिस मुलाजिमों को बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल के साथ किया जायेगा सम्मानित

Republic day

ए.डी.जी.पी. शशि प्रभा द्विवेदी, डी.एस.पी. हरविन्दरपाल सिंह को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल के साथ सम्मानित किया जाएगा

बेमिसाल सेवाएं निभाने के लिए एस.पी. सुखदेव सिंह विर्क और 15 अन्यों को मिलेंगे पुलिस मैडल 

चंडीगढ़, 25 जनवरी:गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरमीत सिंह चौहान ए.आई.जी. ओ.सी.सी.यू., बिक्रमजीत सिंह बराड़ इंस्पेक्टर, बलविन्दर सिंह सब इंस्पेक्टर और किरपाल सिंह ए.एस.आई. को बहादुरी के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल के साथ सम्मानित किया जायेगा।

इसके अलावा शशि प्रभा द्विवेदी, ए.डी.जी.पी. मानव संसाधन विकास, पंजाब और हरविन्दरपाल सिंह विर्क, डी.एस.पी. स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सैल, अमृतसर को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल के साथ सम्मानित किया जायेगा।

इसके अलावा 16 अन्य पुलिस अधिकारी /कर्मचारी जिनमें सुखदेव सिंह विर्क एस.पी., जांच, बरनाला, सुखविन्दर सिंह, डीएसपी, मोगा, हरजिन्दर सिंह, इंस्पेक्टर, एसएचओ, पुलिस थाना डिवीजऩ नं. 7, लुधियाना, सतपाल, एएसआई, 7वीं बटालियन पी.ए.पी., जालंधर, मनोज कुमार सरीन, एस.आई., कार्यालय ए.डी.जी.पी. / आम्र्ड बटालियंज़ जालंधर, गुरबाज सिंह, ए.एस.आई., ई.ओ विंग, पटियाला, सुरमेल सिंह सब इंस्पेक्टर, कुलबीरचन्द, एएसआई, 80वीं बटालियन पी.ए.पी., जालंधर, रुपिन्दर सिंह, एएसआई, कार्यालय ए.डी.जी.पी., एसओजी एंड सी.ओ.डी, पटियाला, जनक राज, एएसआई, सिआईए स्टाफ, लुधियाना (ग्रामीण), अशोक कुमार, एएसआई कार्यालय स्पैशल डीजीपी, पी एंड आर, पंजाब, चंडीगढ़, कुलदीप कौर, एएसआई, सी.आई.डी. यूनिट, चंडीगढ़, पंजाब, चमकौर सिंह, इंस्पेक्टर फिल्लौर, हरविन्दर सिंह, इंस्पेक्टर, इंटेलिजेंस विंग, पंजाब, अमरजीत सिंह, इंस्पेक्टर, रेशम सिंह, एएसआई, कार्यालय कमांडैंट आरटीसी, पीएपी, जालंधर को बेमिसाल सेवाओं के लिए पुलिस मैडल दिए जाएंगे।

Exit mobile version