ससुराल में घुस कर प​त्नी तथा साले को पीटा

पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज

गुरदासपुर । भाई-बहन की पिटाई कर घायल करने के मामले में थाना दोरांगला की पुलिस ने तीन ज्ञात और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी शिकायत में दविंदर सिंह पुत्र सलविंदर सिंह निवासी दबुड़ी ने बताया कि उसकी बहन मनजीत कौर की शादी करीब सात वर्ष पहले अंग्रेज सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव सेखां के साथ हुई थी। अंग्रेज सिंह उसकी बहन की रोजाना ही पिटाई करता था। जिस कारण उसकी बहन दुखी होकर मायके घर आ गई। 20 जनवरी को वह तथा उसकी बहन अपने घर पर थे। इसी दौरान उसकी बहन का पति अंग्रेज सिंह, जगतार सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, सतनाम कौर पत्नी जगतार सिंह व दो अज्ञात व्यक्ति हथियारों से लैस होकर उनके घर में दाखिल हुए। जिसके बाद उन्होंने हमला करके उसे और उसकी बहन को घायल कर दिया और खुद फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि पीडि़त के ब्यानो ंके आधार पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version