जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में संगठन नई उंचाईयों को छूएगा- प​रमिंदर गिल

parminder gill

जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं 

गुरदासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल ने जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अपनी और जिला गुरदासपुर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जेपी नड्डा जी कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनमें सबको साथ लेकर चलने की अदभुत प्रतिभा है।

गिल ने कहा कि उनका 45 साल का सफल राजनीतिक सफर और अपार अनुभव पार्टी के काम आएगा। 2019 में जगत प्रकाश नड्डा को यूपी का प्रभारी बनाया गया था। लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में ऐतिहासिक विजय मिली थी। उनका राजनीतिक सफर उपलब्धियों से भरा पडा है, वो अमित शाह के बिल्कुल सही उतराधिकारी हैं। उनके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाईयों को छुएगा और जीत के नये नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Exit mobile version