रंजिशन व्यक्ति पर गोली चला कर घायल करने पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज

firing a bullet

गुरदासपुर। रंजिशन व्यक्ति पर गोली चलाकर उसे घायल करने के आरोप में पुलिस स्टेशन काहनूवान में 5 व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

एस.आई सुखजीत सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी काहनूवान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपने पुराने गांव योगी चीमा में अपने ताया महिन्द्र सिंह के घर परिवार सहित पतंगबाजी कर रहा था कि पास स्थित छत्त पर आरोपी भी पतंग उड़ा रहे थे जिन्होंने उसके साथ गाली गलोच शुरू कर दिया ओर छत्त से नीचे आकर उससे गाली गलोच व ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिए।

इसी दौरान आरोपी शमशेर सिंह ने अपनी डब से पिस्टल निकालकर उसे मारने की नियत से उस पर सीधा फायर किया जिसकी गोली उसके कंधे के नीचे लगने से वह घायल हो गया। पीडि़त ने बताया कि उसका आरोपियों के साथ विदेश मस्कट में झगड़ा हुआ था जिस कारण यह उससे रंजिश रखते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रेम सिंह, अर्जुन सिंह पुत्रान गुरमेज सिंह, शमशेर सिंह पुत्र मलूक सिंह, सतनाम सिंह, सुलक्खन सिंह पुत्रान अजीत सिंह सभी निवासी योगी चीमा के विरुद्ध इरादा कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

Exit mobile version