यूथ अकाली नेता दविंदर सिंह व संदीप सिंह साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

गुरदासपुर। गुरदासपुर के बटाला रोड पर यूथ अकाली दल के नेता दविंदर सिंह व संदीप सिंह अपने साथियों समेत हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने यूथ अकाली नेता दविंदर सिंह व संदीप सिंह ने कहा कि वह हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा द्वारा हलके में करवाए जा रहे युद्ध स्तर पर विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि विधायक पाहड़ा के कार्यों से बेहद प्रभावित हुए हैं। जिसके फलस्वरुप वह आज अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

इस मौके पर विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि हलका गुरदासपुर में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए गए हैं। हलके के लोगों से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया है। हलके के लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जा रही है। यही कारण है कि दूसरी पार्टियों के वर्कर व नेता विकास कार्यों व कांग्रेस की लोक पक्षी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का हाथ पकड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह लोकहित में निर्णय लिए जाएंगे और लोगों के भले के लिए ही प्रत्येक काम किया जाएगा। इस मौके पर बलजीत सिंह, परमिंदर सिंह रंधावा,गुरकिरत सिंह,यादविंदर सिंह पड्डा, अमन रंधावा,मनजीत सिंह,सरवन सिंह,सुख बाठ,जसबीर सिंह,जगजीत सिंह,जतिंदर सिंह,राजबीर पड्डा,यादविंदर बाजवा,हरकिरत सिंह,अरमानबीर सिंह,गुरप्रीत सिंह,जसविंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Exit mobile version