मुख्यमंत्री की हिदायतों पर बिजली सब्सिडी और सामाजिक सुरक्षा पैंशनों के लिए 370 करोड़ रुपए जारी

Captain Amrinder

चंडीगढ़, 16 जनवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की हिदायतों पर वित्त विभाग ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) को बिजली सब्सिडी के साथ-साथ दिसंबर, 2019 के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशनें बाँटने के लिए 370 करोड़ रुपए जारी किये हैं।

आज यहाँ यह प्रगटावा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 370 करोड़ रुपए में से 200 करोड़ रुपए पी.एस.पी.सी.एल. को कृषि के लिए किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी के एवज़ में जारी किये गए हैं जबकि 170 करोड़ रुपए दिसंबर, 2019 के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशनों की अदायगी करने के लिए जारी किये गए हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा बुज़ुर्गों, दिव्यांगों, बेसहारों और विधवाओं, आश्रित बच्चों समेत लाभपात्रियों के खातों में पैंशन सीधे तौर पर भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि जारी किये गए फंडों का उद्देश्य लाभपात्रियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशनों की समय पर अदायगी को यकीनी बनाने के अलावा सभी प्रमुख सैक्टरों में विकास की गति को कायम रखना है।

मुख्यमंत्री ने अपने पहले आदेशों को दोहराते हुए समूह विभागों को फ़ाल्तू खर्चे घटाकर अपने उचित वित्तीय प्रबंध को यकीनी बनाने के लिए कहा जिससे राज्य की स्थिति को और मज़बूत किया जा सके। 

————–

Exit mobile version