देशवासियों के उज्जवल भविष्य के लिए काम कर रही भाजपा- परमिंदर गिल

कहा देशविरो​धी ताकतों के हाथों में खेल रही है काग्रेंस। 

गुरदासपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देशवासियों के उज्जवल भ​विष्य के लिए कार्य कर रही है। भाजपा ने दशकों से लंबित मामले पिछले छह माह में हल किए है। जिनमें राम का मंदिर निर्माण, धारा 370 खत्म करना,35A खत्म करना, तीन तलाक़ बैन और सीएए प्रमुख रहे। यह सब ऐसे मुद्दे थे,जिनके हल के बारे में सोचना भी मुश्किल था। विरोधी पार्टियों के लिए देश की आजादी से लेकर आजतक यह मुद्दे वोट लेने का जरिया थे, लेकिन इन मुद्दों को हल करने की कोशिश कभी किसी सरकार ने नहीं की। उक्त शब्द भाजपा जिला प्रधान परमिंदर सिंह गिल ने पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किए। 

 गिल ने कहा कि मोदी सरकार की दूसरी ऐतिहासिक विजय के कारण कांग्रेस पार्टी वैसे ही हाशिए पर चल रही थी।  मोदी सरकार द्वारा किए देशहित और लोकहित के कामों के कारण जब कांग्रेस पार्टी को अपना अंत नजर आने लगा तो इन लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम भाइयों में झूठा प्रचार करके उन्हें भडकाना शुरू कर दिया। आज कांग्रेस पार्टी देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रही है। उन्होंने सीएए का विरोध कर रहे सभी लोगों से अपील की कि वो कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों की राजनीति का मोहरा न बन कर खुद इस कानून की पूरी जानकारी लें।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संविधान के तहत ही इस संशोधन को बडे बहुमत से संसद के दोनों सदनों से पास करवाया है । कैप्टन सरकार इसे लागू करने से इंकार नहीं कर सकती। इस उपरांत जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल की अध्यक्षता में भाजपा के सीनियर नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर को सीएए को पंजाब में लागू करने के लिए पंजाब के राज्यपाल के नाम मांग पत्र दिया।

इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण कुमार बिट्टा, जिला महामंत्री राजेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक वैद, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश ज्योति, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजिंद्र बिट्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिववीर सिंह राजन,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर सिंह छीना, मण्डल प्रधान पवन शर्मा, पूर्व एम एल ऐ,बी डी धुप्पड, प्लानिंग बोर्ड पूर्व चेयरपर्सन नीलम महंत,एससी मोर्चा पंजाब उप प्रधान कमलजीत चावला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्का महंत,उप प्रधान जितेंद्र परदेसी, विकास गुप्ता, रंजीत सिंह काहलों, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह बग्गा, आईटी सोशल मीडिया जिला इंचार्ज पंडित विनोद कालिया, जिला मीडिया सह इंचार्ज अतुल महाजन, अनुरंजन सैनी डिक्की,राजन गोयल, अंकुश महाजन, अश्वनी कुमार,बाबा कर्मजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, जसबीर सिंह आदि मौजूद थे।

Exit mobile version