आरोपी को पकड़ने के लिए बुड्ढा बाला में पुलिस और परिवार के बीच हुई झड़प

मारपीट में तीन पुलिसकर्मी घायल,पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

गुरदासपुर, 14 सितंबर। ब्यास दरिया के किनारे बुड्ढा बाला गांव में भैणी मियां खां थाने की पुलिस ने एक भगोड़े आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के परिजनों व पुलिस के बीच हुई मारपीट में पीड़िता के परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन पुलिस मुलाजिम भी घायल हो गए।

पीड़ित परिवार के सदस्य मुख्तियार सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार रात करीब नौ बजे उनके घर पर छापा मारा था। उनके बेटे मक्खन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब उन्होंने थाना प्रभारी से लड़के के अपराध के बारे में पूछा तो पुलिस वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिवार को पीटने लगे। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम मक्खन को बचाने के लिए आगे बढ़े, पुलिसकर्मियों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं पुलिस ने घर में मौजूद परिवार की महिलाओं से बदसलूकी की है और मारपीट भी की है। जिस कारण वह घायल हुए हैं। परिवार के सदस्यों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस में परिजनों ने एक रिवॉल्वर के तीन खोल,हथकड़ी और एक पुलिस अधिकारी की बेल्ट भेंट की है।

 क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

उधर थाना भैणी मिया खां में डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क ,एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि मुख्तियार सिंह और मक्खन सिंह के परिवार कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं।इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई थी। इस संबंध में भैनी मियां खां थाने में विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

फुलड़ा पुलिस चौकी के इंचार्ज जगदीश सिंह के नेतृत्व में उनकी एक पुलिस पार्टी ने रविवार को एक आरोपी को पकड़ने के लिए बुड्ढा बाला में छापेमारी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मक्खन सिंह को गिरफ्तार किया तो परिजनों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। हमले में उनके सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, हेड कांस्टेबल नवदीप सिंह और होमगार्ड अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपितों के खिलाफ 307,353,186,224,225 नए सिरे से दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version