दहेज के लिए तंग परेशान करने पर मामला दर्ज

FIR

गुरदासपुर। विवाहिता को दहेज के लिए तंग परेशान करने वाले पति सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना धारीवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रिया पुत्री मेजर मसीह निवासी गांव लेहल ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2018 को विजय मसीह पुत्र निशान मसीह निवासी गांव खोखर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति विजय, ससुर निशान मसीह, और सास कमलेश दहेज की खातिर उसको तंग परेशान करने लगे। जब वह अपने मायके घर से दहेज लाने में असमर्थ साबित हुई तो ससुरालियों ने उसको मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। एएसआई प्रकाशसचंद ने बताया कि पीडि़ता के बयानों के आधार पर जांच के उपरांत उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Exit mobile version