टूर पैकेज देके बदले विदेश भेजने का झांसा देकर मारी ठगी

fraud

गुरदासपुर। टूर पेकेज देने के बदले विदेश भेजने का झांसा देकर 12 लाख 75 हजार की ठगी मारने के आरोप में थाना कलानौर की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला एसपी (इं​वेस्टिगेशन) की ओर से जांच के आदेशों के उपरांत डीएसपी क्राइम की ओर से जांच करने के उपरांत दर्ज किया गया है। 

पुलिस को दी शिकायत में बलबीर राज पुत्र हंस राज निवासी बसंत कालोनी पठानकोट ने बताया कि  सर्बजीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह, गीतू पत्नी सर्बजीत सिंह निवासी निर्मल एवन्यू सूरता सिंह कालोनी छेहरटा अमृतसर ने उसे और सतपाल पुत्र प्रकाश चंद निवासी बाबोवाल को टूर पेकेज देने के बदले विदेश भेजने का झांसा देकर 12 लाख 75 हजार रुपये लिए थे। मगर उन्हें विदेश नहीं भेजा। अब जबकि वह उनसे अपने पैसे वापिस करने की मांग करते हैं तो वह टाल मटोल कर देते हैं। उनके पैसे वापिस नहीं किए जा रहे।

मामले की जांच कर रहे एएसआई रजिंदर सिंह ने बताया कि दंपति सर्बजीत सिंह और उसकी पत्नी गीतू के खिलाफ  धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Exit mobile version