किसानों पर जुल्म करवाने वालों के विरुद्ध संघर्ष को अधिक तेज किया जाएगा : किसान नेता

रेलवे स्टेशन मोर्चा पर 251वें जत्थे ने रखी भूख हड़ताल

गुरदासपुर, 30 अगस्त । स्थानीय रेलवे स्टेशन गुरदासपुर में कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 11 माह से चल रहे किसान मोर्चा पर आज 251वें जत्थे ने भूख हड़ताल रखी गई। भूख हड़ताल में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के सेवा सिंह दाबांवाली, लखविन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, जतिन्द्र सिंह, काबल सिंह, निशान सिंह व निर्मल सिंह दाबांवाली ने भाग लिया। आज धरने को सम्बोधित करते हुए डा.अशोक भारतीय, मक्खन सिंह कोहाड़, कपूर सिंह घुम्मण, मलकीत सिंह बुढाकोट, बाबा बलदेव सिंह मानेपुर, कुलजीत सिंह सिधवां जमीता, सुखदेव सिंह गौसल, जसवंत सिंह पाहड़ा, लंबरदार करनैल सिंह भुल्लेचक्क, सरपंच सुखविन्द्र सिंह हुंदल, सुरजन सिंह बाऊपुर आदि ने 29 अगस्त को करनाल में खटड़ सरकार द्वारा किसानों किए लाठीचार्ज के विरुद्ध लगाए जाम में हिस्सा लेने वाले किसानों, मजूदरों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि किसानों पर आर.एस.एस निर्देशित मोदी सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज करने वाली खटड़ सरकार विरुद्ध संघर्ष को अधिक तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कितना भी उक्साया जाए किसानों का आंदोलन अमन शांति से चलेगा। नेताओं ने अपने संविधानिक सीमाओं से बाहर जाकर किसानों को घायल करने के आदेश देने वाले संबंधित एसडी.एम को तुरंत गिरफ्तार करने व उसके विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की। इस अवसर पर महिन्द्र सिंह लखनखुर्द, दविन्द्र सिंह खैहरा, पलविन्द्र सिंह, तरसेम सिंह हयातनगर, जगदीश सिंह औलख, शिंगारा सिंह, अजीत सिंह लीलकलां, संत बुढा सिंह,हरभजन सिंह संतनगर आदि भी उपस्थित थे।

Exit mobile version