खेतों में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए शवगृह में रखा शव

गुरदासपुर, 14 अगस्त (मनन सैनी। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने खेतों में से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। जिसको पुलिस पार्टी ने कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को वह पुलिस पार्टी सहित बाइपास तिब्बड़ी से बाइपास औजला की ओर आ रहा थे। जब वह तिब्बड़ी से करीब आधा किलोमीटर आगे पहुंचे तो गुरबीर सिंह निवासी घुराला हाल निवासी सिविल लाइन गुरदासपुर के सड़क के किनारे खेत में काफी लोग इकट्ठे हुए थे। जब पास जाकर देखा तो एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ था। जिसकी आयु करीब 65 साल और कद पांच फीट था। महिला ने कमीज, सलवार व सलेटी रंग की चूनरी पहनी हुई थी। आसपास के लोगों से महिला की पहचान करवाने की कोशिश की तो कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका। जिसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर के शवगृह में रखा गया

Exit mobile version