कांग्रेसियों ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती जा रही कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार का जलाया पुतला, किया रोष प्रदर्शन

गुरदासपुर,11 जून (मनन सैनी)। देश में लगातार बढ़ती जा रही पेट्रोल व डीजल व रसोई गैस के दाम के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसी नेताओं व वर्करों ने व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन महाजन के नेतृत्व में तिब्बड़ी चौंक पर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर जम कर नारेबाजी की। जिसमें नगर कौंसिल के प्रधान व यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा व यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किरणप्रीत सिंह पाहड़ा शामिल हुए।

पाहड़ा ने कहा कि पहले ही कोरोना महामारी के कारण लोगों का काम प्रभावित हो चुके है और भुखमरी काशिकार हो रहे है, जबकि लोगों को राहत देने की बजाए केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाती ही जा रही है। उनहोंने कहा कि सत्ता हासिल करने से पहले मोदी सरकार ने कहा था कि अच्छे दिन लाए जाएंगे, मगर जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, उससे बुरे दिन ही दिख रहे है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ कई महीनों से किसान मोर्चे पर डटे हुए है। जिनकी तरफ केंद्र सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

दर्शन महाजन ने कहा कि मोदी सरकार देश के लोगों को बहुत बड़े तोहफे दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र पर कांग्रेस सरकार काबिज थी तो तब थोड़े तेल पदार्थों के दाम बढ़ते थे तो उस समय भाजपाईयों की ओर से रोष प्रदर्शन किए जाते थे। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते पेट्रोल के दाम 100 के पास पहुंच चुका है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आर्थिक हालत डगमगा गई है।

Exit mobile version