रेलवे स्टेशन गुरदासपुर पर किसानों ने खाली बर्तन बजा कर मन की बात का किया विरोध

गुरदासपुर। रेलवे स्टेशन गुरदासपुर में चल रहा किसानों का धरना आज 88वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने खाली बर्तन खटखटा कर सरकार का विरोध जताया। जिसका नेतृत्व तरलोक सिंह बहरामपुर, सुखदेव सिंह भागोकावां, मक्खन सिंह कोहाड़, एसपी सिंह गोसल, डा. अशोक भारती, अमरीक सिंह, कुलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह सैनी ने संयुक्त तौर पर किया। इस दौरान किसानों, मजदूरों, लेखकों व मजदूरों ने लगातार खाली बर्तन खटखटा कर संकेत दिया कि अब बहुत दिन तक मोदी की नादरशाही हिलटर नीतियाँ नहीं चलने दी जाएंगी। 

वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से देश के लोगों ने मोदी के कहने पर तालिया, थालिया खटखटा कर कोरोना महामारी को भगाया था। वैसे ही आज देश वासियों ने मोदी को देश में से भगो के लिए थालियां खटखटाई है। रैली को रघबीर, अमरक्रांति, अश्वनी कुमार, रविंदर कुमार डुगरी, परमजीत कौर सोहल, एसपी सिंह, गुरदयाल सिंह सोहल, अमरजीत शास्त्री, बोध सिंह घुम्मण, स्टीफन मसीह, जगीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सूबेदार हरजिंदर सिंह, रकेश कुमार, अमरीक सिंह, सागर सिंह, बलजीत सिंह, सूबेदार बूटा सिंह, जगीर सिंह, रजवंत कौर आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version