पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने छोड़ी भाजपा, कहा भाजपा से अब कोई नाता नही

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप की से स्थानीय भाजपा लीडरों की न सुने जाने के चलते भाजपा के सीनियर लीडर हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा छोड़ने का एलान करते हुए कहा कि उनका अब भाजपा से कोई नाता नही है। उन्होने कहा कि वह किसानों के साथ है। खालसा ने यह एलान उस समय किया जब शुक्रवार को कुछ किसान यूनियन नेता उनके गांव घुमाणा स्थित पेट्रोल पंप का घेराव करने पहुंचे थे। किसान नेताओं ने उनका स्टैंड स्पष्ट करने को कहा था।

उस दौरान खालसा ने साफ कहा कि वह किसानों के साथ हैं। भाजपा से अब उनका कोई नाता नहीं है। खालसा ने किसान नेताओं से कहा कि किसान आंदोलन से पहले वह इन कानूनों को लेकर एक बैठक में गए थे। वहां पर भाजपा का एक सीनियर नेता पहुंचा हुआ था। वह नाम अभी नहीं बता रहे हैं। इस बैठक में भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल भी मौजूद थे। सभी किसान हितैषी लोगों ने साफ कहा था कि इन कानूनों को लागू कर आप आग से खेल रहे है। इससे हालात बिगड़ जाएंगे। यहां तक हरजीत ग्रेवाल ने भी बैठक में साफ कहा था कि उनका गांवों में जाना मुश्किल हो जाएगा। इन सब बातों के देखते हुए उन्होंने भाजपा के साथ लगभग अपना नाता तोड़ दिया था।

गौर रहे कि खालसा 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह 2014 में आम आदमी पार्टी की ओर से फतेहगढ़ साहिब हलके से सांसद रह चुके है। खालसा 1996-98 में बठिंडा से अकाली दल की तरफ से भी सांसद रह चुके है।

Exit mobile version