कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी,शहर में रोष मार्च निकालने के बाद डीसी कार्यालय समक्ष दिया धरना

धरने में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास–प्रधानमंत्री मोदी अपना अड़ियल रवैया छोड़ें –पाहड़ा

गुरदासपुर, 8 दिसंबर। केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के विरोध में किसानों द्वारा दी गई बंद की काल के तहत मंगलवार को हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने काली पट्टियां बांध शहर में रोष मार्च निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसियों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरने में विशेष तौर पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पहुंचे।धरने को संबोधित करते हुए मंत्री बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लागू करके किसानों के लिए मौत का वारंट जारी किया है। किसान संगठनों के साथ साथ हर वर्ग केंद्र सरकार के कानून का विरोध कर रहा है। किसान दिल्ली में दिन-रात धरना दे रहे हैं। फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कानून को रद्द नहीं कर रहे और अपने अड़ियल रवैया से टस से मस नहीं हो रहे। दिल्ली में धरने के दौरान कुछ किसानों की मौत भी हुई है। लेकिन फिर भी केंद्र की मोदी सरकार इस बिल को किसान हितैषी बता कर किसानों से भद्दा मजाक कर रहे हैं। अगर यह बिल किसान हितैषी होता तो अपना घर बार छोड़कर किसान दिल्ली में धरने पर क्यों बैठते। मोदी सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों के संघर्ष में उनके साथ है।विधायक पाहड़ा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों को मारने पर तुली हुई है। किसान जो देश का अन्नदाता है उसे सड़कों पर रोल दिया गया है। जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है तब से हर वर्ग के खिलाफ गलत नीतियां लागू करवाई गई है।मोदी सरकार के गलत फैसलों से देश का प्रत्येक वर्ग दुखी है। कई बार मोदी सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अड़ियल रवैया में कोई बदलाव नहीं आया है। वह धक्के से अपनी नीतियों को लोगों पर लागू करना चाहते हैं। आखिर कब तक लोगों को दबाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष में देश का प्रत्येक वर्ग कूद पड़ा है। केंद्र की मोदी सरकार से तीनों कृषि सुधार कानूनों को रद्द करवा कर ही दम लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज बंद की काल को गुरदासपुर शहर में पूर्ण तौर पर समर्थन मिला है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी वर्ग किसानों के पक्ष में उतर चुके हैं। अब मोदी सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़ना ही पड़ेगा। इस मौके पर जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान वमिल्क प्लांट गुरदासपुर के चेयरमैन एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा, लेबर सेल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा, कांग्रेस के जिला प्रधान रोशन जोसफ, कांग्रेस सिटी प्रधान दर्शन महाजन, रंजन शर्मा चेयरमैन, ओंकार सिंह सोनू बाजवा चेयरमैन, हरदयाल सिंह गजनीपुर, अमनदीप कौर कांग्रेस महिला विंग जिला प्रधान, बलजिंदर सिंह, चेयरमैन मलूक सिंह, हरजिंदर सिंह ,सतपाल पप्पी ,सुरेंद्र कारी ,नरेंद्र बाबा, संजीव बंटू ,नकुल महाजन ,रजवंत सिंह बाबा के अलावा यूथ कांग्रेसी वर्कर, सरपंच, पंच आदि शामिल थे।Attachments area

Exit mobile version