विधवा को शादी का झांसा देकर दुषकर्म करने व धोखा देने पर युवक पर मामला दर्ज

Rape

गुरदासपुर, 5 दिसंबर (मनन सैनी)। छह साल तक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा बाद में शादी करने से मना कर धोखा देने के चलते थाना सिटी की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला पुलिस की ओर से जांच के बाद की आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में विधवा महिला ने बताया कि सात साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जबकि उसके दो बच्चें भी है। छह साल पहले उसके संपर्क में रणजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गली नंबर छह कृष्णा नगर अमरकोट हाल निवासी वडाला वीरम मजीठा (अमृतसर) आया। जिसने उसके साथ शादी रचाने का झांसा देकर छह साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह  शादी रचाने के लिए कहती तो रणजीत हर बार टाल देता। करीब तीन माह पहले ही आरोपी ने उससे शादी करवाने से साफ मना कर दिया।

इस मामले संबंधी एसआई अमनप्रीत कौर का कहना है कि डीएसपी क्राईम एगेंस्ट वूमन द्वारा की गई जांच पड़ताल के बाद पीडि़त विधवा महिला के ब्यानोंके आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

Exit mobile version