दीनानगर बस स्टैंड के पास ढ़ाबे की आढ़ में चलाया जा रहा था सैक्स सैकेट, आपत्तिजनक हालत में एक जोड़ा काबू

शिव सेना से संबंधित ढाबे का मालिक अजय कुमार भी गिरफ्तार, लड़किया सप्लाई करने वाली मुख्य महिला फरार

गुरदासपुर,27 नवंबर। कस्बा दीनानगर के बस स्टैंड के पास शिंदे के ढाबे नामक एक तीन मंजिला इमारत में सेक्स रैकेट का धंधा करने की सूचना मिलने पर थाना दीनानगर की पुलिस ने रेड कर वहां से एक जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में काबू किया गया। जबकि उक्त ढाबे के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उक्त युवक शिव सेना से संबंधित है। इस केस में लड़कियों की सप्लाई करने वाली मुख्य महिला अभी भी फरार है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना दीनानगर के एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी महेश सैनी को गुप्त सूचना मिलने पर उनकी ओर से  टीम को साथ लेकर उक्त ढाबे पर शुक्रवार को रेड की गई। इस दौरान एक दंपति को ढाबे में आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया। जिसके चलते पुलिस ने ढाबे के मालिक अजय कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी दीनानगर व उक्त जोड़े जिसमें एक व्यक्ति सुनील कुमार निवासी गांव तूर तथा युवती को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए जोड़े में ए्रक युवती गुरदासपुर से संबंधित है। उन्होने बताया कि रैकेट में आरोपी अजय का साथ देने वाली मनजीत कौर  फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी महिला मनजीत कौर इस धंधे को चलाने के लिए लड़कियों की सप्लाई करती थी। पुलिस ने अभी 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ऊपर ढाबे पर पिछले लंबे समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। ढाबे पर तीसरी मंजिल पर आज एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया। उन्होंने कहा कि सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन को हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version