भट्ठे पर काम करते समय दीवार गिरने से छह लोग घायल

गुरदासपुर, 25 नवंबर। ईंटों के भट्ठे पर काम करते समय दीवार गिरने से छह लोग घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

जानकारी के देते हुए हरी राम ने बताया कि गांव महंता की पिंडोरी में ईंट भट्ठे पर काम करता है। बुधवार सुबह 11 बजे भट्ठे पर वह अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ ईंट भरने का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक पुरानी दीवार उन पर गिर गई। जिस कारण वह खुद तथा आरती पत्नी राजू, मुस्कान पुत्री हीरा राम,सिमरन पत्नी राजा बाबू,राहुल पुत्र राजा बाबू,लक्ष्मी पत्नी हीरा राम बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया। उधर डाक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। सभी का इलाज गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में ही किया गया है।

Exit mobile version