पुख्ता इंतजामों के साथ विभिन्न स्थानों से दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों के जत्थे

किसानों का कहना कृषि कानून को रद्द करवा कर ही दम लिया जाएगा

गुरदासपुर, 25 नवंबर। बुधवार को गुरदासपुर से किसान ट्रेक्टर ट्रालियो व अन्य साधनों के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिसमें एक जत्था एसपी सिंह गोसल, बलबीर सिंह रंधावा, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह आदि के नेतृत्व में रवाना हुआ। जिसे सुखदेव सिंह, लखविंदर सिंह सोहल, सुरिंदरपाल, महिंदर सिंह, कर्म सिंह आदि ने हरी झंडी दी। इसी तरह तिब्बड़ से मक्खन सिंह कोहाड़, गुरनाम सिंह मान, जगीर सिंह सलाच, अमरीक सिंह, पलविंदर पाल सिंह, गज्जन सिंह, बलबीर सिंह, हीरा सिंह, निर्मल सिंह, सरबजीत सिंह आदि के नेतृत्व में रवना हुआ। इसी तरह दोरांगला से सतबीर सिंह सुलतानी व तरलोक सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ट्रेक्टरों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

दिल्ली रवाना होने से पहले किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि कृषि कानून को रद्द करवा कर ही दम लिया जाएगा। केंद्र सरकार धक्के से उक्त कानून को थोप रही है।दिल्ली जाते समय जो भी कठिनाइयां उनके सामने आएंगी वह उसका डटकर मुकाबला करते हुए दिल्ली तक कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि आज 26 नवंबर को भी जो रह गए हैं वह किसान संगठन गुरदासपुर से दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है। जो बिल किसानों को नहीं चाहिए वह किसानों पर लागू करके किसानों को मारने का प्लान बनाया गया है। जिसका किसान संगठन विरोध कर रहे हैं लेकिन फिर भी केंद्र सरकार द्वारा कानूनों को रद्द नहीं किया जा रहा। दिल्ली से वह तब तक वापस नहीं लौटेंगे जब तक कृषि कानून को रद्द नहीं करवा लेते। उन्होंने अपने साथ राशन भी ले लिया है वह वहां अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

Exit mobile version