गुरदासपुर में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट, आने वाले दिनों में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

गुरदासपुर, 25 नवंबर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण यहां पहले से ही काफी ठठुरन बढ़ गई है। वहीं बुधवार को सुबह हुई हल्की बारिश ने तापमान काफी गिर गया। आसमान में बादल छाए रहने से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए और हल्का कोहरा भी छाया रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। गर्म कपड़ों की दुकानों में भीड़ भी बढ़ गई। वहीं शहर में अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 9 दर्ज किया गया। इसी बात से अंजादा लगाया जा सकता है कि ठंड एकदम से कैसे बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवा चलने, बूंदबांदी और पहाड़ों पर बर्फ गिरने के कारण मौसम में तब्दीली आई है। मौसम दो दिन तक ऐसा ही रहने की संभावना है। ठंड में अभी और इजाफा होगा। अगले एक सप्ताह में एेसे ही बादल छाए रहेंगे। हालांकि बीच बीच में धूप खिलेगी। लेकिन ज्यादा समय बादल छाए रहने का पूरा अनुमान है।

इस वर्ष कड़ाके की ठंड पड़ने की मौसम विभाग की भविष्यवाणी के संकेत अभी से मिलने लगे हैं। नवंबर का महीना पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिक ठंड के साथ शुरू हुआ है। सुबह धुंध की चादर में लिपटी रही। न्यूनतम तापमान काफी नीचे रहा तो अधिकतम तापमन में भी गिरावट देखने को मिली। बीते साल के मुकाबले यह न्यूनतम में तीन और अधिकतम में दो डिग्री कम रहा। हालांकि फिलहाल तो मौसम में कोई बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान की ये गिरावट सर्दी बढ़ाएगी।

Exit mobile version