कैप्टन सरदूल सिंह बने लेबरसैल के जिला चेयरमैन नियुक्त

प्यारा सिंह को बनाया ब्लाक प्रधान

गुरदासपुर, 24 नवंबर । गांव भुंबली में लेबरसैल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा की ओर से एक विशेष बैठक की गई। इस मौके पर हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा व जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान व मिल्क प्लांट गुरदासपुर के चेयरमैन एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा, यूथ प्रदेश प्रधान केपीएस पाहड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए।

बैठक के दौरान चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा द्वारा कैप्टन सरदूल सिंह को लेबरसैल का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया। जबकि प्यारा सिंह को ब्लाक प्रधान बनाया गया। चेयरमैन पाहड़ा ने कहा कि लेबरसैल के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। जिसके तहत उनकी ओर से आज उनकी ओर से सरदूल सिंह व प्यारा सिंह को पद देकर नवाजा गया है।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा वर्करों को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी के हित में काम कर रहे है, उनको पद देकर आगे लाया जा रहा है। इस मौके पर सरपंच परमजीत सिंह भुंबली, सुखविंदर सिंह बावा, गोल्डी भुंबली आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version