मास्क न पहनने पर 13422 लोगों के कटे चालान, 62.72 लाख वसूला जुर्माना- एसएसपी सोहल

SSP RAJINDER SOHAL

कोरोना खत्म नही हुआ, परन्तु लोग लापरवाह दिखाई दे रहे है, मास्क को पहनना जरुरी- एसएसपी

गुरदासपुर, 21 नवंबर (मनन सैनी)। जिला गुरदासपुर में मास्क न पहनने वालों 13422 लोगो के चालान काटे गए है तथा 62.72 लाख 330 रुपए जुर्माना वसूला गया है यह आंकड़ा 21 मई से लेकर 20 नवंबर तक का है। यह जानकारी गुरदासपुर क एसएसपी डा.राजिंदर सिंह सोहल ने दी। उन्होने बताया कि इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले 864 चालान काटे गए है। जिनसे 3.74 लाख 400 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी तरह शरीरिक दूरी के नियम की उल्लंघना करने पर 718 चालान काटे गए। इनसे 4.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। होम क्वारंटाइन की उल्लंघना करने पर नौ लोगों के चालान काटकर 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 

एसएसपी ने बताया कि इसी तरह ट्रैफिक पुलिस ने अधूरे दस्तावेज वाले वाहनों के चालान काटे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने दो पहिया वाहनों के 13291,चौपहिया वाहन के 98 चालान व 262 व्हीकल इंपाउंड किए गए हैं। इसी तरह कुल 13651 लोगों के चालान काटे गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। लोग अब लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। कोरोना के केस अब फिर से बढऩे लगे हैं। हालांकि जिला प्रशासन व सेहत विभाग द्वारा लगातार लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। फिर भी लोग नियमों की पालना नहीं कर रहे। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क व शरीरिक दूरी बनाए बिना घूमते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल हमें घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क पहनकर निकलना चाहिए। वहीं शरीरिक दूरी का भी ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा किसी भी वस्तु को छूने के बाद हाथ को सेनिटाइज करें।

Exit mobile version