बहन से प्रेम संबंधों के चलते चाचा के साथ मिल ​मौसेरे भाई ने किया फौजी भाई का कत्ल

Crime

गुरदासपुर, 20 नवंबर। मौसेरी बहन के साथ प्रेम संबंधों के चलते देर रात बीएसएफ के जवान का लड़की के भाई तथा चाचा ने किरच मार कर कत्ल कर दिया। कत्ल से पहले जवान सुबह लड़की को अपने घर ले आया था। जबकि देर रात तैश में पहुंचे लड़की के भाई तथा चाचा ने जवान का कत्ल कर दिया। कत्ल के उपरांत आरोपी मौके पर से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई के ब्यानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना तिब्बड़ थाना अधीन पड़ते गांव मान की है। मृतक ​बीएसएफ जवान की पहचान शर्णजीत​ सिंह (25) पुत्र जोगिंदर पाल निवासी गांव मान के रुप में हुई।

पुलिस को दिए गए ब्यानों में मृतक के भाई अर्शदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई शर्णजीत सिंह बीएसएफ में तीन साल से नौकरी कर रहा था तथा इन दिनों मनीपुर तैनात था। ​30 अक्तूबर को वह दो माह की छुट्टी लेकर घर आया था। उसके हमारी मासी की लड़की के साथ प्रेम संबंधी थे। गुरुवार को सुबह शर्णजीत तथा उसकी मासी की लड़की घर आ गए। जिसके उपरांत रात करीब 9 बजे उसका मौसेरा भाई कुलदीप कुमार पुत्र मोहन लाल एवं उसका चाचा प्रेम चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी रांझे के कोठे (तारागढ़) आ गए। पहले तो उन्होने चाय पी तथा बाद में उक्त दोनो उसके भाई को जानवरों के बरामदे में ले गए जहां मफरल से गला घोंट कर तथा किरच के वार से उसके कई वार किए। चीखों की आवाज सुन कर वह मौके पर पहुंचा तो उसे देख दोनो फरार हो गए। घायल भाई को उपचार के लिए अमृतसर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गयी। 

वहीं थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रेम संबंधों के चलते ही लड़की के परिजनों की ओर से  इस कत्ल को अंजाम दिया गया है। उन्होने बताया कि लड़की अभी भी मृतक के घर पर है तथा उसका चाचा तथा भाई उसे साथ लेकर नही गए। वहीं मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version