सुखबीर सिंह बादल द्वारा शिरोमणी अकाली दल के 18(ग्रामीण) तथा 5 (शहरी) जिला अध्यक्षों की घोषणा

Shriomani Akali dal

सरदार हरदीप सिंह बूटेरला चंडीगढ़(यू.टी) के दोबारा अध्यक्ष बने

चंडीगढ़/04नवंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के जत्थेबंदक ढ़ांचे में बढ़ोतरी करते हुए जिला जत्थेदारों की घोषणा की है।

आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से जारी सूची के अनुसार पार्टी के 18 वरिष्ठ नेताओं को(ग्रामीण) जिला अध्यक्ष बनाया गया है तथा 5 वरिष्ठ नेताओं को (शहरी) अध्यक्ष बनाया गया है। जिन वरिष्ठ नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है उनमें सरदार सुरजीत सिंह रखड़ा पटियाला (ग्रामीण), सरदार गुरबचन सिंह बब्बेहाली गुरदासपुर (ग्रामीण), प्रोफेसर विरसा सिंह वल्टोहा तरनतारन, सरदार वीर सिंह लोपोके अमृतसर (ग्रामीण), सरदार गुरप्रताप सिंह टिका अमृतसर(शहरी), सरदार मनतार सिंह बराड़ फरीदकोट, सरदार गुरप्रताप सिंह वडाला जालंधर (ग्रामीण), सरदार कुलवंत सिंह मन्नण जालंधर (शहरी), सरदार कंवलजीत सिंह बरकंदी, श्री मुकतसर साहिब, सरदार इकबाल सिंह झूंदा संगरूर (ग्रामीण), सरदार सुरिंदर सिंह ठेकेदार होशियारपुर (ग्रामीण), सरदार वरदेव सिंह मान फिरोजपुर (ग्रामीण), सरदार तीरथ सिंह माहला मोगा (ग्रामीण), सरदार जगदीप सिंह चीमा फतेहगढ़ साहिब, सरदार बलकार सिंह बराड़ बठिंडा (ग्रामीण), बाबा टेक सिंह धनौला बरनाला (ग्रामीण), सरदार गुरचरन सिंह ग्रेवाल पुलिस जिला जगराओं, सरदार बुद्ध सिंह बलाकीपुर शहीद भगत सिंह नगर (ग्रामीण), सरदार चरनजीत सिंह कालोवाल मोहाली (ग्रामीण), सरदार कंवलजीत सिंह रूबी मोहाली (शहरी), सरदार गुरमेल सिंह मानसा (ग्रामीण), श्री प्रेम कुमार के मानसा (शहरी) तथा श्री अशोक कुमार अनेजा को फाजिल्का (शहरी) का अध्यक्ष बनाया गया है। सरदार बादल ने बताया कि सरदार हरदीप सिंह बुटरेला को चंडीगढ़ (यू.टी)का दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है।

Exit mobile version