गुरदासपुर पुलिस लाईन में घुसी नील गाय

neel cow

दो घंटे की मुशक्कत के बाद जंगलात विभाग के हवाले किया

गुरदासपुर। पुलिस लाईन गुरदासपुर में सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक जंगली नील गाय अंदर घुस गई तथा उत्पात मचाने लगी। कर्मचारियों ने दो घंटे की मुशक्कत के बाद नील गाय पर काबू पाकर जंगलात विभाग के अधिकारियों के हवाले किया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस विभाग के अधिकारी अनिल कुमार और जंगलात अधिकारियों ने बताया कि करीब 8 बजे सुबह एक जंगली गाय पुलिस लाईन में घुस गई। जिस पर काबू पा लिया गया। इस बचाव अभियान में किसी को कोई नुक्सान नही हुआ है। नील गाय को वाइल्ड लाईफ सैंचूरी कथलौर भेज दिया गया है।

Exit mobile version