प्रधान अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में भाजपा ने डीसी कार्यालय समक्ष दिया धरना

गुरदासपुर,13 अक्तूबर ।  मंगलवार देर रात  टांडा के नजदीक चौंलाग टोल प्लाजा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमला करने व ईट पत्थर से इनकर उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के रोष स्वरुप भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसी दफतर का घेराव कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। धरने का नेतृत्व जिला प्रधान परमिंदर गिल कर रहे थे।  

इस मौके पर जिला प्रधान गिल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर किया गया हमला एक सोची समझी साजिश है। किसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला नहीं कर सकते। विपक्षी पार्टी द्वारा एक साजिश के तहत उन पर जानलेवा हमला करवाया गया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक कूटनीति अपनाकर लोगों को कृषि विधेयक कानून के विरुद्ध भड़का रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे हमलों से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता को गुमराह करके पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन उनका चेहरा जनता के सामने आ चुका है। वहीं अब कांग्रेस फिर से किसानों को भी अपने झांसे में ले रही है। किसानों को इनकी बातों में नहीं आना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस के खिलाफ भड़ास निकाली।

Exit mobile version