पाहड़ा ने गुरु रविदास सभा को दिया एक लाख रुपए का चेक

गुरदासपुर। हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की ओर से हलके के विकास के साथ-साथ विभिन्न क्लबों को सहायता राशि के चेक भी लगातार बांटे जा रहे है। इसी कड़ी में गुरु रविदास सभा आर्य नगर गुरदासपुर को एक लाख रुपए का चेक दिया गया है। जो कि यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा द्वारा सभा सदस्यों को भेंट किया गया।

एडवोकेट पाहड़ा ने बताया कि हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में हलके में विकास कार्य करवा कर लोगों को सुपुर्द किए जा रहे है। इसके साथ ही विभिन्न यूथ क्लबों व अन्य धार्मिक क्लबों को आर्थिक सहयाता के लिए राशि मुहैया करवाई जा रही है। जिसके तहत गुरु रविदास सभा आर्य नगर को एक लाख रुपए का चेक भेंट किया गया। यह चेक उन्होंने पार्षद जसबीर कौर, सभा के प्रधान परमजीत टोनी, डा. महिंदर पाल व हैपी को सौंपा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी सभा को जरुरत मुताबिक सहायता दी जाएगी।

क्लब सदस्यों द्वारा उक्त राशि भेंट करने पर विधायक पाहड़ा का विशेष रुप से आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह राशि धार्मिक कार्यों में खर्च की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विधायक द्वारा दी गई सहायता को सही कार्य पर खर्च किया जाएगा।

Exit mobile version