आप नेता सुलखन जग्गी पर कातिलाना हमला, गंभीर घायल-

क्षेत्र में हो रही अवैध माईनिंग व भू माफिया के खिलाफ उठाते रहे हैं आवाज

लुधियाना में चल रहा है ईलाज, हलात गंभीर मगर खतरे से बाहर  
डाॅ अदिति बख्शी

मुकेरियां,13 सितंबर ।आम आदमी पार्टी की तरफ से वर्ष 2017 में विधान सभा मुकेरियां से  चुनाव लड चुके  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, समाज सेवक व क्षेत्र के गरीब लोगों की आवाज कहे जाने वाले सुलखन सिंह जग्गी पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से कातिलाना हमला कर गंभीर घायल कर दिया। शनिवार देर रात को  जब वह अपनी दुकान से घर को जा रहे थे, कि बागोवाल के पास एक गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा कर उनकी गाड़ी को रोक लिया। इससे पहले की आप नेता सुलखन सिंह जग्गी कुछ समझ पाते, -छ-सात : लडक़ो ने उन्हें गाडिय़ो में से निकाल कर उन पर तेजधार हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया और उनकी गाड़ी तोड़ दी। सुलखन सिंह जग्गी अनुसार वह लोग उन्हें मरा हुआ समझ कर छोड़ भाग गए।

गंभीर घायल आवस्था में पड़े सुलखन सिंह जग्गी को राहगीरों ने किसी तरह से सरकारी अस्पताल पहुँचाया। जहां उनकी हालात को गंभीर देखते हुए उन्हें देर रात को लुधियाना रैफर कर दिया गया। सीएमसी अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा है। जग्गी के बड़े भाई के मक्खन सिंह के अनुसार उनकी हालात गंभीर मगर खतरे से बाहर बताई जा रही है। डाक्टरों ने अनुसार आने वाले दो दिन में सारी स्थिति साफ होगी। उन्होंने बताया कि सुलखन सिंह जग्गी के सिर, कान, बाजू तथा टांग पर गहरी चोटे लगी हैं।

क्या कारण हो सकते हैं कातिलाना हमले का-
सुलखन जग्गी की किसी के साथ आपसी कोई रंजीश तो है नहीं मगर राजनीति में होने के चलते व क्षेत्र में हो रही अवैध माईनिग के खिलाफ पिछले लम्में समय से आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। अवैध माईनिंग व भू -माफिया के खिलाफ वह आऐ दिन प्रशासन को अवगत करवाते आ रहे हैं तथा बेखौफ हो कर अवाज उठाते आ रहे है। इतना ही नहीं वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी समय-समय पर उठाते रहते हैं तथा समय की सरकारो के खिलाफ भी संर्घष करते रहते हैं।  

Exit mobile version