पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति को रास्ते में घेर कर तेजधार हथियारों से किया हमला

Fighting

गुरदासपुर। पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल करने के आरोप में थाना धारीवाल की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में राज कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी कल्याणपुर ने बताया कि 14 वह शाम साढ़े चार बजे के करीब गांव में ही अपने घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले वीर सिंह,हीरा सिंह व नगीना ने रास्ते में घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे घायल व्यवस्था में परिवारिक सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। 

उधर मामले की जांच कर रहे एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Exit mobile version