काग्रेंसियों ने मनाई ग्रीन होली, विधायक बरिंदरमीत पाहड़ा हुए शामिल

Green Holi

जहाज चौंक से पंचायत भवन तक जाती सड़क के डिवाईडर पर लगाए 100 पौधे

गुरदासपुर। कांग्रेस कमेटी गुरदासपुर के सिटी प्रधान व व्यापार मंडल गुरदासपुर के जिला प्रधान दर्शन महाजन ने शहर के कांग्रेस नेताओं और वर्करों के साथ होली मनाई। हालांकि उन्होंने ग्रीन होली का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य मेहमान विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा शामिल हुए। जहाज चौक से पंचायत भवन तक जाती सड़क के डिवाइडर पर पाहड़ा ने पहले पौधा लगाकर इस मुहिम का शानदार आरंभ किया।

दर्शन महाजन ने कहा कि शहर की सभी सड़कों के डिवाइडरों पर एक प्रकार के पौधे लगाने का काम निरंतर किया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं पर्यावरण भी शुद्ध होगा। इस मौके पर महासचिव पवन कोछड़, उप प्रधान पंकज महाजन, हरदीप सिंह, रजिदर सरना, मनीष महाजन, गुरविदर लाल, विनय गांधी, जगजीत, सतीश कपूर, दविदर कालरा, रजेश कपूर, नरिदर लित्तर, परमजीत कालरा, मोहन सिंह, कुलजिदर सिंह बेदी, महिदर पाल, जब्रजीत सिंह, गुरविदर, गगन महाजन, रोहित उप्पल आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version