अवैध संबंधों के चलते नौजवान बेटे को मारने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Arrest

गुरदासपुर,26 मई (मनन सैनी)। थाना काहनूवान की पुलिस ने अवैध संबंधों के चलते मां के कहने पर नौजवान बेटे को मारने संबंधी मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बतां दें कि मृतक नौजवान की मां और उसके आशिक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि फरार चल रहे तीसरे आरोपी गुरजिंदर सिंह उर्फ मैकी  निवासी चक्क शरीफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गौरतलब है कि गांव झंडा गुज्जरां के पास से गुजरती ड्रेन के किनारे एक आधा जला हुआ नौजवान का शव मिला था। जिसके बाद एसएसपी गुरदासपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद टीम ने गहनता से जांच की तो पता चला था कि मृतक नौजवान रणदीप सिंह को उसकी मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर हत्या करने के बाद सुराग मिटाने के लिए जला डाला था। मगर वो पूरी तरह से नहीं जला। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर मामला पूरी तरह से साफ हो गया। पुलिस ने मां और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया था। मगर तीसरा आरोपित फरार चला आ रहा था। जिसको भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version