तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर,पलटिया खाते हुए आटो हाइवे से नीचे गिरा

ऑटो में सवार पांच महिलाएं घायल, एक ही हालत गंभीर ,

गुरदासपुर, 22 मार्च। कस्बा दीनानगर में  राष्ट्रीय राज्य मार्ग दबुर्जी बाईपास पर सवारियों को लेकर जा रहे एक ऑटो को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो हाइवे से नीचे पलटियां खाते हुए नीचे खेतों में जा गिरा। वहीं हाकसे में पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए ऑटो में सवार गांव पसियाव निवासी व्यक्ति नरेश कुमार ने बताया कि गांव छन्नियां में उनके किसी रिश्तेदार का भोग था। वह सुबह आटों शामिल करवाकर छन्नियां गए हुए थे। आटो में आठ लोग बैठे हुए थे। वापस आते समय दुबुर्जी बाइ्पास पर पीछे से आई तेजरफ्तार कार ने आटो के जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण आटो में सवार गीता देवी पत्नी परमजीत,मनप्रीत पत्नी नरेश कुमार,अमरजीत पत्नी सरदूल सिंह,सर्बजीत पत्नी जसबीर पाल,शीरो पत्नी गुरनाम निवासी पसियाल गंभीर रुप से घायल हो गईं। इन्हें आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया। यहां शीरो की हालत गंभीर बताई जा रही है।उधर घटना के बाद कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookTwitterEmailWhatsAppTelegramShare
Exit mobile version