कृषि कानून के विरोध में गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी

गुरदासपुर, 27 फरवरी।  रेलवे पार्किंग में किसानों का पक्का मोर्चा शनिवार को 150वें दिन को पार कर गया। उधर, 67वें दिन पंजाब किसान यूनियन का जत्था भूख हड़ताल पर बैठा, जिसमें गुरदयाल सिंह, दलबीर सिंह, नरिंजन सिंह, हरभजन सिंह शामिल रहे। धरने को संबोधित करते हुए दविंदर सिंह तिब्बड़ ने श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव पर किसानी संघर्ष की सफलता के लिए अरदास की। इसके बाद वक्ताओं सुखदेव सिंह भागोकावां, मक्खन सिंह कुहाड़, अमरजीत सिंह सैनी, जसवंत सिंह पाहड़ा, गुरप्रीत सिंह घुम्मन, कपूर सिंह घुम्मन, प्रिंसिपल कुलवंत सिंह मीयां कोट, नरिंदर सिंह काहलों आदि ने संयुक्त रुप से बताया कि 28 फरवरी दिन रविवार को रेलवे स्टेशन में चल रहे पक्के मोर्चे पर गुरु जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि धरने में गुरु जी की लोकपक्षीय, ऊंच-नीच के खात्मे के लिए किए प्रयासों, आपसी भाईचारे व प्रेमभाव के लिए रची बाणी और समाज को दिए ज्ञान के संदर्भ में वक्ता संबोधित करेंगे। संघर्ष में महिंदर सिंह लक्खन खुर्द, गुरदेव सिंह वडाला बांगर, पलविंदर सिंह घुराला, हरचरण सिंह, बुड्‌ढा सिंह, जसविंदर सिंह सोहल, अमनदीप सिंह झावर आदि मौजूद थे।

FacebookTwitterEmailWhatsAppTelegramShare
Exit mobile version